हिंदुस्तानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
हिंदुस्तानी लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

बुधवार, 1 अप्रैल 2020

हिंदी भाषा का नामकरण और क्षेत्र-विस्तार


हिंदी भाषा का अर्थ-
·       हिंदी भाषा का अर्थ है हिंद की भाषा।  
·       हिंद  फारसी भाषा का शब्द है ।
·       फारसी में का उच्चारण होता है।
·       भारत में बहने वाली सिंधु नदी को फारस (ईरान) के लोगों ने हिंदु कहा और उसके क्षेत्र को हिंद ।
·       सिंधु नदी का क्षेत्र ईरान के अधिक पास था । ईरानी लोग इसी क्षेत्र के निवासियों के द्वारा भारत के संपर्क में आये। इसलिए वे सिंधु नदी के पूरब और दक्षिण के पूरे क्षेत्र को हो हिंद कहने लगे ।
·       भारत का एक पुराना नाम हिंद या हिंदुस्तान (हिंदु-स्थान) भी है ।
·       हिंदी हिंद (भारत) की भाषा का नाम है ।
हिंदी  शब्द  का हिंदी भाषा  के  अर्थ में  प्रयोग -
·       फारसी में हिंदी (जबान-ए-हिंदी) का प्रयोग भारत की सभी भाषाओं के लिए हुआ हुआ है।
·        भारत में हिंदवीया हिंदीशब्द का प्रयोग अमीर खुसरू ( सन् 1253-1325 ई.) ने किया।
·         खुसरो की हिंदीया हिंदवीका अर्थ थामध्य भारत में बोली जाने वाली देशी भाषा।
·       सोलहवीं सदी में जायसी ने भी भाषा के लिए हिंदवी  का प्रयोग किया था।
·        अठारहवीं शताब्दी के आसपास हिंदी’, ‘हिंदुस्तानी’, ‘हिंदवी भाषा हिंदी और उर्दू दो अलग भाषाओं में बँट गई।
·        हिंदी में देशी भाषा के शब्द अधिक थे और उर्दू में अरबीफारसी के शब्दों की अधिकता थी।
·       सन् 1800 ई. फोर्ट  विलियम कॉलेज  कलकत्ता  में हिंदुस्तानी भाषा का एक नया विभाग शुरु हुआ।
·       उसके बाद भाषा के अर्थ में हिंदुस्तानी शब्द का प्रयोग होने लगा ।
हिंदी का वर्तमान
·       हिंदी मध्य भारत की सामान्य बातचीत की भाषा है ।
·       यह मध्य भारत की अनेक उपभाषाओं और बोलीयों को आपस में जोड़ने वाली भाषा है।
·      
 हिंदी अलग-अलग भाषाएँ बोलने वाले भारतीयों के बीच संपर्क की भाषा है ।
·       यह तत्सम हिंदी, उर्दू, हिंदुस्तानी, दक्खिनी हिंदी आदि के रूप में लगभग पूरे भारत में बोली और समझी जाती है ।
हिंदी का क्षेत्र-विस्तार
·       हिंदी का मानक रूप मेरठ और दिल्ली के आस-पास की बोली (खड़ी बोली) का विकसित रूप है।
·       इसका वास्तविक क्षेत्र-विस्तार पूरा मध्य भारत है।
·       हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छ्त्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश को हिंदी-क्षेत्र कहा जाता है ।